7 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 20वें मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। आरसीबी के तरफ से कोहली ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली।
Advertisement
विराट कोहली ने 33 गेंद का सामना किया और 41 रन बनाए। अपनी पारी में कोहली ने 1 चौका और 2 छक्के जमाए। स्कोरकार्ड
Advertisement
इसके अलावा मोईन अली ने तेजी से रन बनानें की कोशिश की लेकिन 18 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी ओर एबी डीविलियर्स भी दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजों के चाल के आगे पस्त हुए और 17 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार बने।
दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से कागिसो रबाडा ने 4 विकेट लिए तो वहीं क्रिस मॉरिस ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा अक्षर पटेल और संदीप लामिछाने के खाते में 1-1 विकेट आए।