आईपीएल 2022 का आागज़ 26 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराईडर्स के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। हालांकि, आईपीएल में खिलाड़ियों को उतारने से पहले बीसीसीआई अपने केंद्रीय अनुंबंधित खिलाड़ियों की फिटनेस का आंकलन भी कर रहा है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट दे चुके हैं।

Advertisement

हार्दिक पांड्या तो यो यो टेस्ट पास कर गए लेकिन शर्मनाक बात ये रही कि 22 साल के युवा खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ यो यो टेस्ट में फेल हो गए। हालांकि, यो यो टेस्ट में फेल होने के बावजूद उन्हें आईपीएल में शामिल होने से नहीं रोका जाएगा। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की चोटों और फिटनेस का आकलन करने के लिए एनसीए में शिविर का आयोजन किया था और उन खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल है।

Advertisement

आपको बता दें कि शॉ फिलहाल केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर अपडेट देने के लिए एनसीए में बुलाया गया था। यो यो टेस्ट में एक युवा खिलाड़ी का फेल हो जाना काफी निराशाजनक है और यही कारण है कि पृथ्वी शॉ को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि यो-यो टेस्ट पास करने के लिए जरूरी स्कोर 16 है और पता चला है कि पृथ्वी सिर्फ 15 के स्कोर तक ही पहुंच पाए।

बीसीसीआई के सूत्र ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान, “ये सिर्फ फिटनेस अपडेट हैं। जाहिर है, ये पृथ्वी को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने से नहीं रोकता है। ये सिर्फ एक फिटनेस पैरामीटर है और इसका मतलब ये नहीं है कि सब कुछ खत्म हो गया है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार