12 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

दिल्ली इस मैच में जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी तो वहीं कोलकाता हार के क्रम को यहीं रोकने की कोशिश करेगी। 

दिल्ली ने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात दी थी तो वहीं कोलकाता को चेन्नई ने हराया था।  दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। संदीप लामिछाने के स्थान पर कीमो पॉल टीम में आए हैं।  वहीं कोलकाता ने तीन बदलाव किए हैं। सुनील नरेन, हैरी गर्नले और क्रिस लिन को बाहर जाना पड़ा है। इनके स्थान पर लॉकी फग्र्यूसन, जोए डेनले और कार्लोस ब्रैथवेट टीम में आए हैं। 

Advertisement

केकेआर के लिए जोए डेनले आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

टीमें : 
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, जोए डेनले और कार्लोस ब्रैथलवेट 

दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, राहुल तेवतिया और अक्षर पटेल।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार