दिल्ली कैपिटल्स के दो भरोसेमंद खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे इस बार भी टीम की काफी महत्वपूर्ण कड़ी साबित होने वाले हैं। हालांकि, आईपीएल शुरू होने से पहले अश्विन अपने साथी रहाणे की टांग खींचते हुए नजर आए।

Advertisement

अश्विन और रहाणे आईपीएल 2021 में कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल इन दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर हुई एक मज़ेदार बातचीत सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब रहाणे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की, इसमें रहाणे एक फोटो शूट करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

एकतरफ रहाणे की इस तस्वीर पर उनके फैंस तारीफ कर रहे थे, लेकिन अश्विन ने उनकी पोस्ट पर मज़ेदार कमेंट कर दिया जिसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।अश्विन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम इतना सीरियस क्यों हो भाई, तुम्हारी मिलियन-डॉलर मुस्कान क्यों गायब है?

हालांकि, रहाणे ने भी अश्विन के कमेंट पर मज़ेदार जवाब दिया। दिल्ली के स्टार बल्लेबाज ने लिखा 'बबल में  आपके साथ रहने पर ही मेरी मुस्कार आती है।'

आईपीएल 2021 का आगाज़ 9 अप्रैल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ होने वाला है। हालांकि, इस बार भी निगाहें दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर होंगी क्योंकि इस बार टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार