ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की नाबाद 53 रनों की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को आईपीएल-13 के मैच में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा है। स्टोइनिस ने ऋषभ पंत (37) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 196 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

बेंगलोर ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने इस मैच में एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया, लेकिन उनके जोड़ीदार शिखर धवन एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दोनों के बीच में 68 रनों की साझेदारी हुई।

शॉ पहले आउट हुए। 23 गेंदों पर 42 रन बनाने वाले शॉ को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। शॉ ने पांच चौके और दो छक्के मारे।

धवन को इसुरु उदाना ने 82 के कुल स्कोर पर आउट किया। उन्होंने अपनी 32 रनों की पारी में 28 गेंदों का सामना कर तीन चौके मारे।

कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छा खेल रहे थे लेकिन देवदत्त पडिकल ने सीमा रेखा पर उनका गजब का कैच पकड़ कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। अय्यर ने सिर्फ 11 रन बनाए।

Advertisement

यहां से पंत और स्टोइनिस ने तेजी से रन बनाए और दिल्ली को मजबूत स्कोर दिया। दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में 62 रन जोड़े।

इन पांच ओवरों में उसने पंत के रूप में एक विकेट भी खोया। पंत ने अपनी पारी में 25 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए।

स्टोइनिस ने अपनी नाबाद पारी में 26 गेंदों का सामना किया जिनमें से छह पर चौके और दो पर छक्के मारे। शिमरन हेटमायेर भी सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार