4 जून। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।

Advertisement

मेजबान टीम को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वह जीत के करीब आकर हार झेलने को मजबूर हो गई थी। अपने घर में दिल्ली बीती हार से बाहर निकल एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लेकिन सनराइजर्स से पार पाने के लिए उसे अपने कई पेंच कसने होंगे।

Advertisement

दिल्ली का अपने घरेलू मैदान पर यह तीसरा मैच है। फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली को एक जीत मिली है और एक में हार नसीब हुई है। जीत उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली थी तो वहीं हार उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने दी थी।

दिल्ली ने लीग की शुरुआत तो वानखेडे स्टेडियम में जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद दो मैचों में उसे हार मिली। उसके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली है। बीते मैच में उसने 17 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए थे और सात विकेट खोकर मैच हार बैठी थी। 

इस अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रेंट बोल्ट या फिर अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI

Advertisement

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कॉलिन इनग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, हर्षल पटेल / अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कगिसो रबाडा / ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा / अवेश खान 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार