दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 42वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बरकरार हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इससे पहले मैच में दिल्ली को जीत मिली थी।

Advertisement

इन दोनों के पिछले मैचों की बात की जाए तो, कोलकाता को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हराया था और दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब ने।

Advertisement

कोलकाता ने इस मैदान पर 10 मैचों में से पांच जीते हैं और पांच हारे हैं जबकि दिल्ली को इस मैदान पर अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली ने सैम्स की जगह एनरिक नॉर्टजे और पृथ्वी शॉ की जगह अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

कोलकाता ने टॉम बैंटन की जगह सुनील नरेन को और कुलदीप यादव की जगह कमलेश नागरकोटी को टीम में शामिल किया है।

टीमें :

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवती।

दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबादा, तुषार देशपांडे, एनरिच नॉर्टजे
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार