Delhi Capitals Probable Playing XI Against Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Captials) का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ गुरुवार, 28 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करके मैदान पर उतर सकती है।

Advertisement

एनरिक नॉर्खिया बरपाएंगे कहर

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया टीम के साथ जुड़ चुके हैं और अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के दम पर कहर बरपाते नज़र आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एनरिक नॉर्खिया का एक वीडियो शेयर करके उनके टीम के साथ जुड़ने की जानकारी साझा की है। ऐसे में अब उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय माना जा रहा है।

मुकेश कुमार ले सकते हैं इशांत शर्मा की जगह

भारतीय तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार की भी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जगह बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के पिछले मैच में चोटिल हो गए हैं।

Advertisement

इशांत शर्मा फील्डिंग करते हुए इंजर्ड हुए थे जिस वजह से वो अपने बचे हुए 2 ओवर भी नहीं कर पाए थे। इशांत का अचानक मैच से बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका था जिसका खामियाजा उन्हें मैच गंवाकर चुकाना पड़ा। अगर वो फिट नहीं होते तो ऐसे में मुकेश को उनकी जगह टीम में रखा जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल,  अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

Advertisement

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, स्वास्टिक चिकारा, यश धुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ऋषभ पंत, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, झाई रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार,  प्रवीण दूबे, रसिक सलाम, विक्की ओस्टवाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार