नई दिल्ली , 30 अप्रैल | दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने अपने उम्दा खेल की बदौलत शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 26वें मैच में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को 27 रनों से हरा दिया। इस जीत ने दिल्ली को तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। दिल्ली ने दो बार के चैम्पियन कोलकाता के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए कोलकाता की टीम रोबिन उथप्पा के उम्दा अर्धशतक के बावजूद निर्धारित 18.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी।

Advertisement

कोलकाता का यह सातवां और दिल्ली का छठा मैच था। दिल्ली ने जहां छह में से चार मैच जीते हैं और दो मैच गंवाए हैं जबकि कोलकाता ने सात में से चार मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। आठ टीमों की तालिका में दिल्ली दूसरे और कोलकाता तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 21 रन के कुल योग पर ही अपने कप्तान गौतम गम्भीर (6) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद 33 के कुल योग पर पीयूष चावला (8) भी चलते बने। कुल योग में अभी 25 रन ही जुड़ पाए थे कि यूसुफ पठान (10) भी एक छोर पर टिके उथप्पा का साथ छोड़ गए।

इसके बाद हालांकि सूर्यकुमार यादव (21) ने उथप्पा के साथ चौथे विकतेट के लिए 34 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को कुछ सहारा दिया। आर.सतीष (6) भी कुछ खास नहीं कर सके और 107 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।

आंद्रे रसेल (17) ने हालांकि उथप्पा का अच्छा साथ देने का प्रयास किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की लेकिन 151 के कुल योग पर रसेल के आउट होने के बाद कोलकाता की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

151 के कुल योग पर क्रिस मौरिस ने जेसन होल्डर (0) को रन आउ कर कोलकाता को सातवां झटका दिया। इसके बाद काफी समय से विकेट पर टिके उथप्पा भी दबाव में अपना विकेट गंवा बैछे। उथ्पापा ने 52 गेदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए।

कोलकाता ने 159 के कुल योग पर सुनील नेरेन (4) और इसी योग पर उमेश यादव (2) के विकेट गंवाए।

दिल्ली की ओर से कार्लोस ब्राथवेट और कप्तान जहीर खान ने तीन-तीन सफलता हासिल की।

इससे पहले, दिल्ली ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। इसमें करुण नायर के सबसे अधिक 68 तथा आईपीएल में पदार्पण कर रहे सैम बिलिंग्स के 54 रन शामिल हैं। इसके अलावा कार्लोथ ब्राथवेट ने भी तूफानी अंदाज में 34 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। उसने 32 रन के कुल योग पर ही क्विंटन डी कॉक (1), श्रेयस अय्यर (0) और संजू सैमसन (15) के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद नायर और बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 105 रनों की नायाब साझेदारी कर न सिर्फ दिल्ली को मुश्किल से निकाला बल्कि उसे सम्मानजनक योग दिया।

नायर 137 के कुल योग पर आउट हुए। नायर ने 50 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। इसी योग पर दिल्ली ने अपने एक और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस मौरिस (0) को गंवा दिया लेकिन उनके बाद बिलिंग्स का साथ देने आए कार्लोस ब्राथवेट ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 11 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाए।

बिलिंग्स का विकेट 174 के कुल योग पर गिरा। बिलिंग्स ने 34 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। ब्राथवेट को उनके हमवतन आंद्रे रसेल ने आउट किया। कोलकाता की ओर से उमेश यादव औ्र रसेल ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट लिया।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार