दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 155 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट जबकि कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने कुल 21 के योग पर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई।

Advertisement

इस साझेदारी को हालांकि, मुस्ताफिजुर ने पंत को आउट कर तोड़ा जिन्होंने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए। इसके तुरंत बाद अय्यर भी आउट हो गए और 32 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर शिमरॉन हेत्मायेर ने कुछ शॉट खेल दिल्ली को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश की लेकिन वह 16 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद अक्षर पटेल को सकारिया ने आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया। अक्षर ने सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। दिल्ली की पारी में ललित यादव 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 और रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर नाबाद रहे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार