क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करके चल रहा है कि कोरोना वायरस के दूसरी लहर के बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में ही खेला जाएगा, जोकि दोनों टीमों के बीच डे-नाइट का पहला टेस्ट मैच होगा। क्रिकब्ज की रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड में कोरोना के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं और इससे 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। लेकिन सीए ने स्पष्ट कर दिया है कि वो अभी भी दोनों टीमों के बीच होने वाले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटा हुआ है और यह सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Advertisement

एडिलेड में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कुछ अन्य राज्यों को इसे महामारी का हॉटस्पॉट घोषित करना पड़ा है। एडिलेड में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां पर सोमवार को ही कोरोना के मामले चार से बढ़कर 18 तक पहुंच गए हैं।

Advertisement

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और द नॉर्थन टैरीटरी की सरकारों ने अपनी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। वहीं क्वींसलैंड ने एडिलेड से आने वाले लोगों के लिए दो सप्ताह का क्वारंटीन का नियम बनाया है।

इस नियम का मतलब है कि एडिलेड में खेले गए मार्श शेफील्ड शील्ड मैच में हिस्सा लेने वाले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों को दो सप्ताह के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखना होगा। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पेन और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और तस्मानिया की टीम के बाकी के सदस्यों को भी आइसोलेशन में जाना होगा।

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही है और दो सप्ताह का क्वारंटीन पीरियड निकाल रही है। टीम का क्वारंटीन का पांचवां दिन है यह 27 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच से एक दिन पहले समाप्त होगा।

हालांकि अच्छी बात यह है कि न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया ने अपनी-अपनी सीमाओं को खोले रखने का फैसला किया है। न्यू साउथ वेल्स की प्रमुख ग्लैडी बेरेजिकिलयन पहले ही यह कह चुकी है कि हम सबको वायरस के साथ जीने की जरूरत है और इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि इस मामले में कोई बदलाव होगा।

Advertisement

जहां तक टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम की बात है तो विक्टोरिया पहले ही यह कह चुका है कि एडिलेड से आने वाले लोगों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जोकि एक बड़ी राहत की बात होगी। इसका मतलब है कि एडिलेड टेस्ट खत्म होने के बाद सीरीज में शामिल खिलाड़ी और स्टोकहोल्डर बिना किसी बाधा के मेलबर्न की यात्रा कर सकते हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार