युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीकल का कहना है कि वह कोच राहुल द्रविड़ के साथ समय बिताने और सीखने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement

पडीकल ने एक टीवी चैनल से कहा, "स्कूल के दौरान मैं पहली बार उनसे वास्तव में हमारे एक खेल दिवस के आयोजन में मिला था, जहां मुझे उन्हें एक गुलदस्ता भेंट करना था, तभी मैंने उनसे पहली बार बात की थी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा इस बात से अचंभित रहा हूं कि द्रविड़ अविश्वसनीय रूप से कितने शांत और सौम्य इंसान हैं। क्रिकेट में इतना सब हासिल करने के बावजूद वह जिस तरह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उन्हें देखना अद्भूत है।"

पडीकल ने विजय हजारे ट्रॉफी में 147.4 के औसत से 737 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2020 में 15 मैचों में 473 रन और 2021 के सीजन में छह मैचों में 195 रन बनाए थे।

पडीकल ने कहा, "द्रविड़ जैसा कोच होने से आप ज्यादा कुछ नहीं पूछ सकते हैं। उनके जैसा मेंटर होना एक सुखद अनुभव है और उम्मीद करता हूं कि मैं उनसे काफी कुछ सीखूंगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार