भारतीय क्रिकेट टीम से अंदर-बाहर चल रहे शिखर धवन के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। बेशक धवन को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है लेकिन कहीं न कहीं ये सीरीज उनकी आखिरी सीरीज भी साबित हो सकती है।

Advertisement

जी, हां कभी भारतीय बल्लेबाज़ी की शान रह चुके धवन कभी चोट तो कभी खराब फॉर्म के चलते टीम से अंदर-बाहर चल रहे हैं लेकिन उनकी जगह मौका पाने वाले बाकी खिलाड़ी अपनी जगह पक्की करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक ऐसा ही खिलाड़ी है जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की बारिश करते हुए धवन के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Advertisement

हम बात कर रहे हैं आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए ओपनिंग करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़ देवदत्त पड्डिकल की जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में रन बनाने की सारी हदें पार करते हुए लगातार चार शतक लगा दिए हैं। इसके साथ ही देखते ही देखते उन्होंने 2021 सीज़न में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं।

पड्डिकल के इस धमाकेदार प्रदर्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ये मांग करने लगे हैं कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाए। हालांकि, फैंस की ये मुराद पूरी होगी या नहीं ये जानने के लिए हमें थोड़ा सा इंतजार करना होगा लेकिन पड्डिकल का शानदार फॉर्म धवन की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

ऐसे में अगर गब्बर को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिलता है तो उन्हें ये दिखाना होगा कि अभी भी उनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रन बनाने की भूख जिंदा है और वो टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार