विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के मौजूदा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बड़ौदा के खिलाफ वडोदरा के मोती बाग स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्होंने 99 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रनों की शतकीय पारी खेली।

Advertisement

पडिक्कल को दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शतक लगाया और अपनी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में 281/8 के स्कोर तक पहुंचाया। अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने चयनकर्ताओं को भी संदेश दे दिया है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें नजरअंदाज ना किया जाए।

Advertisement

इस युवा खिलाड़ी को हाल ही में पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्हें एक मैच खेलने का मिला था लेकिन वो उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। पडिक्कल दो पारियों में केवल 25 रन ही बना पाए थे जिसके बाद उन्हें अगले मैच से बाहर कर दिया गया था।हालांकि, ये शतक पडिक्कल के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है और वो इसे आईपीएल 2025 सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी जारी रखना चाहेंगे।

आरसीबी की टीम ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस मैच की बात करें तो शुरुआत में बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। कप्तान मयंक अग्रवाल सिर्फ छह रन पर सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद अनीश केवी के साथ साझेदारी करते हुए पडिक्कल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। आउट होने से पहले अनीस ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद पडिक्कल ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी जारी रखते हुए नौवां लिस्ट ए शतक जड़ दिया। लिस्ट ए क्रिकेट में केवल 31 पारियां खेलने के बावजूद, उन्होंने 20 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार