Devdutt Padikkal Video: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) का पहला दिन अपने नाम किया और 193 गेंदों पर शानदार 117 रनों की शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्हें एक नहीं, बल्कि दो-दो बड़े जीवनदान मिले जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल को पहला जीवनदान भारतीय पारी के 11वें ओवर में मिला। यहां लाहिरू कुमारा की गेंद पर वो ड्राइव खेलने की कोशिश में नाकाम हो गए थे जिसके बाद गेंद उनके बैट का किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चली गई। इस पॉजिशन पर दिनुशा फील्डिंग कर रहे थे जिनसे देवदत्त पडिक्कल का बड़ा कैच छूट गया। अगर दिनुश कैच पकड़ते तो पडिक्कल शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटते।
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को 14वें ओवर में एक और मौका मिला। ये ओवर श्रीलंका के लिए केशरा नुवंथा कर रहे थे जिनकी तीसरी गेंद पर पडिक्कल कट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे। एक बार फिर उनके बैट का मोटा बाहरी किनारा गेंद पर लगा और वो गेंद सीधा स्लिप में खड़े फील्डर के पास चली गई। यहां खुद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा कैच ले सकते थे, लेकिन वो भी ऐसा नहीं कर पाए। तो ऐसे पडिक्कल को 2 रन के निजी स्कोर पर दूसरा जीवन मिला।
इसके बाद होना क्या था, देवदत्त पडिक्कल ने दोबारा गलती नहीं दोहराई और मैदान पर तूफान उठाकर 12 चौके लगाते हुए 117 रन बना दिए। पडिक्कल की पारी के दम पर ही भारतीय टीम ने दिन के खेल के अंत तक 85 ओवर बैटिंग की और 5 विकेट खोकर 300 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।