महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का टाइटल जीतकर पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। सीएसके अब मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा बार (पांच) आईपीएल का टाइटल जीतने वाली टीम बन चुकी है। इस साल सीएसके को यह खिताब जितवाने में सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने भी काफी अहम योगदान किया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पूरे सीजन में 51.69 की औसत से रन बनाकर कुल 672 रन जड़े। यह बड़ा खिताब जीतने के बाद अब उन्होंने सीएसके की अपनी ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया है।

Advertisement

बेन स्टोक्स को किया टीम में शामिल

Advertisement

डेवोन कॉनवे ने सीएसके की ऑलटाइम इलेवन चुनते हुए इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी शामिल किया है। कॉनवे के चुनाव से फैंस हैरान हैं, क्योंकि इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अब तक सीएसके के लिए सिर्फ दो आईपीएल मुकाबले खेले हैं जिसमें वह महज 15 रन ही बना सके थे। स्टोक्स इंजर्ड थे जिस कारण वह लगभग पूरा आईपीएल सीजन ही बेंच पर बैठे नज़र आए।

ड्वेन ब्रावो को नहीं मिली जगह

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ ने जहां एक तरफ बेन स्टोक्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सीएसके का लंबे समय तक एक अहम हिस्सा रहे कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को टीम में जगह नहीं दी है। यही वजह है फैंस कॉनवे की ऑलटाइम इलेवन से बहुत ज्यादा खुश नज़र नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

डेवोन कॉनवे ने चुनी CSK ऑलटाइम इलेवन

Also Read: Live Scorecard

ऋतुराज गायकवाड़,  फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), एल्बी मोर्कल, दीपक चाहर, लक्ष्मीपति बालाजी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार