न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए कॉनवे ने अर्धशतक जड़ा और 148 गेंदों में 10 चौकों और एक की मदद से 99 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

कॉनवे 145 साल के टेस्ट इतिहास में इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने करियर के पहले पांच टेस्ट मैच की पहली पारी में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। कॉनवे ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में डेब्यू करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 80 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के खिलाफ साउथेम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कॉनवे ने 54 रन और माउंट मॉन्गनुई में खेले गए साल 2022 के पहले टेस्ट में शानदार 122 रन बनाए।

बता दें कि कॉनवे टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं हो सके थे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 349 रन बना लिए हैं। टीम का एकमात्र विकेट ओपनिंग बल्लेबाज विल यंग के रूप में गिरा, जिन्हें शोरफुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। कप्तान टॉम लैथम 186 और कॉनवे 99 रन बनाकर नाबाद रहे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार