आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप रहे लेकिन रोहित ब्रिगेड के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस जो कि बेबी एबी के नाम से मशहूर हैं आखिरी पलों में लाइमलाइट लूटने में सफल रहे।

Advertisement

इस मैच में विराट कोहली ने 48 रन बनाए और ब्रेविस ने उनका अर्द्धशतक बनाने का सपना पूरा नहीं होने दिया। जी हां, जब मुंबई की हार निश्चित हो गई थी तब रोहित शर्मा ने औपचारिकता पूरी करने के लिए ब्रेविस को गेंद थमा दी लेकिन ब्रेविस ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही बॉल पर विराट कोहली का विकेट लेकर स्टेडियम को शांत कर दिया।

Advertisement

बेबी एबी की सीधी गेंद को विराट कोहली मिस कर गए और गेंद सीधा उनके पैड पर जा लगी। मुंबई की टीम ने अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी कर दी। अंपायर के आउट देते ही विराट ने रिव्यू लेने का फैसला किया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट ही करार दिया। आउट होने के बाद विराट कोहली के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी लेकिन जब वो आउट हुए तब तक वो अपनी टीम को जीत के मुहार पर पहुंचा चुके थे।

वहीं, विराट का विकेट लेने के बाद बेबी एबी खुशी से फूले नहीं समाए। हालांकि, विराट का विकेट लेने से पहले ब्रेविस ने फील्डिंग के दौरान विराट का आसान सा कैच भी टपकाया था जिसके चलते मुंबई की हार निश्चित हो गई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार