चेन्नई, 18 जून| अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने शुरुआती वर्षों में वह महेंद्र सिंह धोनी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा से उन्हें असाधारण रूप से कुशल गेंदबाज मानते हैं। अश्विन ने 'क्रिकबज इन कनवर्सेशन' पर हर्षा भोगले से कहा, "धोनी हमेशा कहते थे कि मैं असाधारण रूप से कुशल हूं और आप जो कुछ भी करते हैं, उसे करते रहना चाहिए।"

Advertisement

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अश्विन को 2008 में अनुबंध मिला था

Advertisement

उन्होंने कहा, "आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसा मंच है, जिसे सभी हासिल करना चाहते हैं। मेरे लिए यह पहचान बनाने का जरिया था। धोनी को नहीं पता था कि अश्विन कौन है, (मैथ्यू) हेडन और (मुथैया) मुरलीधरन को नहीं पता था कि अश्विन कौन है। पहली चीज जो मेरे दिमाग में आई वह यह थी कि मैं इन लोगों को दिखाऊंगा कि अश्विन यहां है।"

स्टार आफ स्पिनर ने धोनी को लेकर कहा कि चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने उन्हें आउट कर दिया था और फिर वहीं से उन्होंने धोनी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अश्विन ने कहा, "मेरी उनसे कभी लंबी बात नहीं हुई। इसके लिए मुझे नेट पर धोनी को आउट करना था। वह मुरलीधरन पर छक्के मार रहे थे और मैंने सोचा कि अगर मैं उससे बेहतर गेंदबाजी करूंगा तो मुझे मुरली पर तरजीह मिल सकती है।"

उन्होंने कहा, "मैंने चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान उन्बें आउट करके और फिर छोटे बच्चे की तरह जश्न मनाकर उसका ध्यान खींचा।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार