नई दिल्ली, 19 अगस्त | पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उन्होंने पूरी दुनिया में खूब प्यार और सम्मान पाया है। धोनी ने 15 अगस्त की संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे।

Advertisement

लक्ष्मण ने क्रिकेट कनेक्टेड शो में कहा, " क्रिकेट प्रशंसकों का प्यार आपकी क्रिकेट उपलब्धियों के लिए मिलता है। लेकिन, सम्मान इस चीज से मिलता है कि आपका आचरण कैसा रहा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भारत की कप्तानी करना संभवत: किसी के लिए भी सबसे कड़ी चुनौती है क्योंकि दुनिया भर में सभी की आपसे इतनी अधिक उम्मीदें होती हैं। सभी भारतीय चाहते हैं कि भारतीय टीम अच्छा करे, इसलिए भारतीय कप्तान पर काफी जिम्मेदारी होती है।"

लक्ष्मण ने कहा, "लेकिन, धोनी हमेशा परिणामों से भावनात्मक रूप से अलग रहते थे। उन्होंने खेल प्रशंसकों को ही नहीं बल्कि लाखों भारतीयों को प्रेरित किया और बताया कि किस तरह का आचरण करना चाहिए और कैसे अपने देश का दूत बनना चाहिए, सार्वजनिक जीवन में खुद को कैसे रखना चाहिए। यही कारण है कि वह इतने सम्मानित हैं।"

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी 20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 में 50 ओवर विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत ने साथ ही 2010 और 2016 का एशिया कप भी धोनी की कप्तानी में जीता था।

लक्ष्मण ने कहा, " जब आप सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो सिर्फ पूर्व खिलाड़ियों या क्रिकेट प्रशंसकों ने ही टिप्पणी नहीं की बल्कि सभी भारतीयों ने की जिसमें फिल्मी सितारे, जाने माने उद्योगपति और राजनेता शामिल रहे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटरों, क्रिकेट जगत ने भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रिया कहा।"

39 वर्षीय धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार