इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर दिखा दिया कि उम्र उनके विकेटकीपिंग रिफ्लेक्स पर असर नहीं डाल सकती। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज़ आयुष बदोनी को धोनी ने शानदार स्टंपिंग के जरिए पवेलियन भेजा और इसी के साथ IPL में अपने 200 डिसमिसल पूरे किए।

Advertisement

आयुष बदोनी की किस्मत शुरुआत में साथ देती दिखी। पहले पथिराना की नो बॉल पर आउट होकर बच गए, फिर जडेजा के खिलाफ एक नज़दीकी LBW कॉल में भी थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। लेकिन चौदहवें ओवर में जडेजा की तेज़ और बाहर जाती गेंद पर जब बदोनी चूके, तो धोनी ने बिना मौका गंवाए गिल्लियां उड़ा दीं।

Advertisement

अंपायर ने दोबारा जांच की, यह देखने के लिए कि क्या बदोनी के ग्लव्स स्टंप के आगे तो नहीं थे। रिप्ले में साफ दिखा कि धोनी ने पूरी सफाई से बल्लेबाज़ को स्टंप किया है। इसके साथ ही धोनी IPL इतिहास में 200 विकेट डिसमिस करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

यहां देखिए VIDEO:

यह स्टंपिंग न सिर्फ धोनी के अनुभव और फुर्ती का सबूत थी, बल्कि चेन्नई के लिए अहम समय पर मिला एक बड़ा विकेट भी थी। मैदान में धोनी की मौजूदगी का असर आज फिर दिखा – और वो भी ऐतिहासिक अंदाज़ में।

IPL में सबसे ज़्यादा फील्डिंग डिसमिसल्स (कैच, स्टंपिंग, रन आउट):

  1. MS धोनी - 201
  2. दिनेश कार्तिक - 182
  3. एबी डिविलियर्स - 126
  4. रॉबिन उथप्पा - 124
  5. ऋद्धिमान साहा  - 118
  6. विराट कोहली - 116
Advertisement

मैच की बात करें तो आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत की 63 रन की पारी अहम रही। पंत के अलावा मिचेल मार्श ने 30 रन और आयुष बदोनी ने 22 रन बनाए। चेन्नई की गेंदबाजी में मथीशा पथिराना और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके और खलील अहमद और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला। जबकि नूर अहमद ने किफायती गेंदबाजी की। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार