नई दिल्ली, 16 जुलाई | भारत के कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि धोनी ने उन्हें और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की काफी मदद की है। 

Advertisement

चहल ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से साक्षात्कार में कहा, " माही भाई भारत में जन्म लेने वाले बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई मैचों में मेरी और कुलदीप की काफी मदद की है। कई बार बल्लेबाज मेरी गेंदों पर चौके लगाते हैं, तब वह (धोनी) मेरे पास आते हैं और कंधे पर हाथ रख कर कहते हैं कि इसको गुगली डाल, यह नहीं खेल पाएगा। उनकी टिप्स टीम के हित में कारगर होती हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " ऐसा कई बार हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में जेपी डुमिनी बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं उन्हें आउट करना चाह रहा था। माही भाई मेरे पास आए और बोले कि इसको सीधा स्टंप टू स्टंप डाल। इसके बाद वह स्टंप्स के पीछे चले गए और जोर से चिल्लाए- तिल्ली इसको डंडे पे ही रखना। मैंने उनके निर्देश को फॉलो किया। डुमिनी ने स्वीप करने की कोशिश की और पगबाधा आउट हो गए।"

29 वर्षीय गेंदबाज ने उदाहरण देते हुए कहा, " न्यूजीलैंड में टॉम लाथम बल्लेबाजी कर रहे थे और लगातार स्वीप शॉट खेल रहे थे। मैं गुगली और लेग स्पिन डाल रहा था, लेकिन यह ट्रिक लाथम के खिलाफ काम नहीं कर रही थी। लाथम मेरी गेंदों पर बाउंड्री जड़ रहे थे। उस समय मैं बहुत निराश हो गया था। माही भाई मेरे पास आए और बोले कि लाइन चेंज मत करना, इसको आगे डाल और स्टंप्स पे रख। अगली ही गेंद पर लाथम आउट हो गए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार