19 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान धोनी ने कहा है कि कोहली तीनों फॉर्मेट में गजब की कप्तानी कर सकते हैं। तमिलनाडु टी20 प्रीमियर लीग ट्रॉफी का अनावरण के मौके पर धोनी ने विराट कोहली की जमाकर तारीफ की है। रियो में रचा गया इतिहास, इस टेस्ट क्रिकेटर ने जीत लिया मेडल

Advertisement

तमिलनाडु टी20 प्रीमियर लीग की ऑफिशियल वेबसाइट से बातचीत में धोनी ने कहा कि कोहली हर समय सिखने की कोशिश करता है अगर आप कोहली के अबतक के पूरे करियर की तरफ देखेंगे तो उसने हर मैच में सुधार किया है। यहां तक कि वह भारत की जीत में निर्णायक भूमिका मैन ऑफ द मैच बनकर निभाता है। कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

कोहली अपनी फिटनेस में भी लगातार सुधार करते रहते हैं। क्रिकेट के खेल को पूरी तरह से समझना और अपनी रणनीति के तहत उसका पालन करना कोहली को आता है। इसके अलावा उसने आईपीएल में बेंगलुरु की कप्तानी की है जिससे उसमें काफी परिपक्वता आ गई है।

धोनी ने कोहली के बारे में ये भी कहा कि आने वाला समय यकिनन कोहली का  है। ब्रेकिंग: रोहित शर्मा का 264 रन का रिकॉर्ड टूटा

आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी- 20 सीरीज को लेकर धोनी ने कहा कि वो अपने नए हेड कोच अनिनल कुंबले के साथ काम करने को काफी उत्सुक हैं। धोनी ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनिल भाई की कप्तानी में मैंने क्रिकेट खेला है, वो हमारे लिए विशेष हैं। अनिल कुंबले के बारे में धोनी ने कहा है कि अनिल भाई कड़ी मेहनत करते हैं। वो उन खिलाड़ियो में शामिल हैं जो अंत तक हार नहीं मानते हैं और जीतने की हर संभव कोशिश अंतिम समय तक करते हैं। विराट कोहली का खुलासा, कहा इस गेंदबाज से मुझे लगता है डर

इसके अलावा धोनी ने कहा कि भारत की टीम टेस्ट क्रिकेट में फिर से नंबर वन पर आ गई है जो काफी शानदार है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह समय बेहद ही खास है। ब्रेकिंग न्यूज: युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सुरेश रैना का फिर से दिखेगा जलवा

Advertisement

आपको बता दें कि अमेरिका में 27 और 28 अगस्त को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी- 20 मैचों में कैप्टन कूल फिर से क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देगें।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार