12 जनवरी। भारत के महान खिलाड़ी धोनी वनडे में 38वां अर्धशतक जमाने में सफल रहे। सिडनी वनडे में धोनी 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्कोरकार्ड

Advertisement

अपनी अर्धशतकीय पारी में धोनी ने 96 गेंद का सामना किया और 3 चौके और 1 छक्का जमाने में सफल रहे। आपको बता दें कि धोनी ने वनडे क्रिकेट में 14 पारी के बाद अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

महान धोनी 93 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रहे। वनडे क्रिकेट में धोनी के द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले धोनी ने 2017 में नार्थसाउंड वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 गेंद का सामना कर अर्धशतक जड़ने में सफल रहे थे।

गौरतलब है कि साल 2018 में धोनी के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। ऐसे में 2019 में अपने पहले ही वनडे में अर्धशतक जमाकर धोनी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। हर फैन्स को अब उम्मीद है कि वर्ल्ड कप में धोनी कमाल करेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार