चेन्नई, 16 अप्रैल| चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि जब टी-20 वर्ल्ड कप टीम को चुनने की बात आती है तो किसी को महेंद्र सिंह धोनी के आराम लेने की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि धोनी के खेल पर आराम का फर्क नहीं पड़ता।

Advertisement

बालाजी ने कहा, "आपको धोनी के छह महीने के ब्रेक के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। यह बड़ी बात नहीं है। अगर आप टाइगर वुड्स और रोजर फेडरर को देखेंगे तो वह बड़े टूर्नामेंट्स छोड़ देते हैं लेकिन फिर वापसी करते हैं। ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि वह राह भटक गए। स्किल का स्तर बदलता नहीं है। धोनी के साथ भी यही है।"

Advertisement

बालाजी ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "जब ऐसे खिलाड़ियों की बात आती है जो अपने प्रदर्शन से काफी कुछ साबित कर चुके हैं तो आपको उनकी स्किल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। वो हो सकता है वैसे नहीं हों जैसे 25-26 साल की उम्र में हुआ करते थे, लेकिन वह मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं। मैंने जो धोनी को सुपर किंग्स की ट्रेनिंग के दौरान देखा था उससे मैं कह सकता हूं कि ऐसा नहीं लगा था कि धोनी खेल से लंबे समय से दूर हैं।"

पूर्व गेंदबाज ने कहा कि धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चुना जाता है या नहीं इसका फैसला चयनसमिति को करना है, लेकिन अगर वो होते तो धोनी को टीम में चुनते।

उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से चयन समिति पर निर्भर है, लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं हमेशा किसी भी बड़े टूर्नामेंट में धोनी को ले जाऊंगा। फिनिशिंग के अलावा वह काफी कुछ टीम में लेकर आते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार