राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे ऐसा कमाल किया, जिसे देखकर हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। उन्होंने एक हाथ से बेहद तेज़ स्टंपिंग कर कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेज दिया। यह पूरा नज़ारा इतना शानदार था कि फैंस भी दंग रह गए। जुरेल की इस स्टंपिंग को इस लीग की बेस्ट स्टंपिंग में गिना जा रहा है।

Advertisement

ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में में ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे कमाल कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कैमरून ग्रीन को जिस अंदाज़ में स्टंप किया, उसने हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।

Advertisement

यह शानदार पल देखने को मिला पारी के पांचवें ओवर में, जब रवि बिश्नोई गेंदबाज़ी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद लेग साइड की ओर काफी टर्न हुई और गेंद ग्रीन के शरीर के पीछे चली गई। लेकिन जुरेल ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए बाईं ओर डाइव लगाई, गेंद को एक हाथ से पकड़ा और बिना समय गंवाए सीधे स्टंप्स पर मार दिया। ग्रीन उस समय क्रीज से काफी बाहर थे और वापस लौटने का मौका नहीं मिला। इस तरह जुरेल ने एक शानदार स्टंपिंग पूरी करते हुए ग्रीन की 13 गेंदों में 27 रन की पारी का अंत कर दिया। यह स्टंपिंग इतनी तेज़ और सटीक थी कि देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ। जुरेल की यह स्टंपिंग आईपीएल के इतिहास की सबसे बेहतरीन स्टंपिंग में से एक मानी जा रही है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन और यशस्वी जायसवाल ने 39 रन की अहम पारी खेली। जवाब में केकेआर की शुरुआत खराब रही, लेकिन बाद में रिंकू सिंह 34 गेंदों में नाबाद 53 रन और अनुकूल रॉय 16 गेंदों में नाबाद 29 रन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार