10 फरवरी। बांग्लादेश ने सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत तीन विकेट से हराकर पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चार बार की चैंपियन भारत को 47.2 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर 23 गेंद शेष रहते डकवर्थ लुइस नियम के तहत सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

बांग्लादेश किसी भी स्तर पर पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने में कामयाब रहा है। वहीं, भारत का रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में यह खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

फाइनल मैच में भारत की टीम को हार मिली ही बल्कि जिस तरह से ध्रुव जुरेल रन आउट हुए उसने भी काफी चर्चा बटोरी। हुआ ये कि भारतीय पारी के 43वें ओवर के दौरान ध्रुव जुरेल ने गेंदबाज रकीबुल हसन की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़ पड़ा। वहीं दूसरे छोर पर अथर्व अंकोलेकर असमंजस में रहकर पहले तो रन लेने के लिए भागे लेकिन फिर तुरंत ही अपने क्रिज में वापस आ गए। अथर्व ने पहले ही भांप लिया था कि गेंद फील्डर के पास जा चूकी है।

लेकिन ध्रुव जुरेल ने रन लेने के लिए इतनी तेजी से भागे थे कि वो दूसरे छोर पर पहुंच गए। अब ध्रुव जुरेल और अथर्व एक ही छोर पर पहुंच गए थे। ऐसे में बांग्लादेश फील्डर ने विकेटकीपर की तरफ थ्रो फेंकी, विकेटकीपर ने थ्रो को पकड़कर आसानी के साथ स्टंप पर दे मारी। अब फिर अंपायर ये समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर में कौन सा बल्लेबाज रन आउट हुआ है।

थर्ड अंपायर ने कई दफा टीवी रिप्ले देखने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि ध्रुव जुरेल क्रिज पर अथर्व से पहले नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में ध्रुव जुरेल को अंपायर ने रन आउट करार दिया। दरअसल अथर्व और ध्रुव जुरेल को लेकर यह असमंजस था कि कौन सा बल्लेबाज क्रिज के अंदर पहले पहुंचा है क्योंकि ऐसा प्रतित हो रहा था कि दोनों बल्लेबाज एक ही समय में क्रिज के अंदर पहुंचे थे। थर्ड अंपायर को रन आउट का यह फैसला लेने में लगभग 5 मिनट रग गए थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार