रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के अचानक टेस्ट क्रिकेट(Test Cricket) से संन्यास लेने के फैसले पर उनके बचपन के कोच दिनेश लाड(Dinesh Lad) ने कहा है कि यह कदम न तो फॉर्म की वजह से उठाया गया और न ही किसी दबाव में आकर। लाड के मुताबिक, रोहित का ध्यान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप पर था, लेकिन अब वो अगली पीढ़ी को मौका देना चाहते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ने सभी को हैरान कर दिया था। कइयों ने कयास लगाए कि क्या फॉर्म या कप्तानी का दबाव इसकी वजह बना? लेकिन अब उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

Advertisement

लाड ने पीटीआई से बात करते हुए  साफ किया कि रोहित ने कोई जल्दबाज़ी नहीं की, बल्कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-समझकर लिया। उन्होंने बताया कि रोहित पहले ही तय कर चुके थे कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कहेंगे, ताकि बाकी दो फॉर्मेट पर फोकस कर सकें।

कोच के मुताबिक, रोहित की नज़र वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर थी, लेकिन भारत फाइनल में नहीं पहुंच सका। शायद यही वजह रही कि रोहित ने अब समय को सही मानते हुए अगली पीढ़ी को मौका देने का मन बना लिया।

लाड ने यह भी कहा कि रोहित का यह फैसला इंग्लैंड दौरे से जुड़ा नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब रोहित का अगला टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप होगा और वे उसे जीतकर शानदार अंदाज़ में क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

कोच ने अपनी पसंदीदा टेस्ट पारी भी बताई, वो डेब्यू पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक। साथ ही उन्होंने नए टेस्ट कप्तान को लेकर KL राहुल और शुभमन गिल का नाम आगे किया, लेकिन अंतिम फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया।

Advertisement

टी20 और टेस्ट क्रिकेट में सन्यास लेने के बाद अब सभी रोहित शर्मा के फैंन चाहेंगे कि रोहित शर्मा भारतीय टीम द्बारा वनडे क्रिकेट में खेले जाने बाले हर मैच में खेलें और 2011 के बाद जो वनडे वर्ल्ड ट्राफी का सुखा है उसे खत्मकर और जीतकर शानदार अंदाज़ में क्रिकेट को अलविदा कहें।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार