India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैच के लिए शनिवार (10 फरवरी) को टीम इंडिया का ऐलान हुआ, जिसमें बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) को शामिल किया गया है। आवेश शान की जगह सिलेक्टर्स ने आकाश को मौका दिया।

 
Advertisement

आकाश ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “मुझे उम्मीद थी निकट भविष्य में मुझे शायद टेस्ट टीम में मौका मिले, अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूं।  लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह तीसरे मैच तक ही आ जाएगा।”

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आकाश को टीम में मौका मिला है। 2019 में बंगाल के लिए डेब्यू करने के बाद 29 फर्स्ट क्लास मैच में वह 103 विकेट हासिल कर चुके हैं। पिछले महीने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए दो अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने 11 विकेट लेकर लिए थे। 

हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका दौरे पर आकाश दीप भारत की वनडे टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका तो नहीं मिला।

27 साल के आकाश ने आगे कहा, वह अपने करियर में उस मुकाम पर है जिसकी उसने हमेशा अपने लिए कल्पना की थी। हालांकि यहां तक का उनका सफर आसान नहीं रहा। 
आकाश ने कहा, “ बिहार में (जो उस समय BCCI द्वारा सस्पेंड था), वहां कोई मंच नहीं था और खासकर जहां से मैं सासाराम आया हूं, वहां क्रिकेट खेलना अपराध था।”

Also Read: Live Score

Advertisement

आकाश ने खुलासा किया, “ "बहुत से माता-पिता अपने बच्चों से आकाश के साथ घुलने-मिलने के लिए कहते थे, क्योंकि वह केवल क्रिकेट खेलता है और आपकी पढ़ाई चौपट हो जाएगी। मैं उन्हें दोष नहीं देता, ऐसी जगह पर क्रिकेट खेलकर आपने क्या हासिल किया होगा? उन्हें लगता था कि इससे आप समय बर्बाद कर रहे हैं और क्रिकेटर भी नहीं बन पाएंगे, पढ़ाई को भी नजरअंदाज कर देंगे।”

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार