हैदराबाद, 12 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के बाद अब तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी एसजी गेंद पर सवाल खड़े किए हैं। उमेश ने कहा है कि यह गेंद काफी जल्दी नरम पड़ जाती है जिससे विकेट लेने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। उमेश से पहले कोहली ने कहा था कि एसजी गेंद की क्वालिटी में गिरावट आई है और इसी कारण सभी जगह ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

Advertisement

उमेश ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को तीन विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

मैच के बाद उमेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एसजी गेंद 20 ओवर के बाद काफी नरम पड़ जाती है जिससे बाद में आने वाले बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी नहीं होती। निचले क्रम के बल्लेबाज जानते हैं कि न तो गेंद स्विंग करेगी और न ही इससे रिवर्स स्विंग होगी। आपको कुछ अलग होने का इंतजार करना पड़ता है और लगातार कोशिश करनी पड़ती है। लेकिन आप इतने बड़े मैदान पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। यहां एक-दो रन आते रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "आप सिर्फ इतना कर सकते हैं कि एक ही स्थान पर गेंदबाजी करें लेकिन फिर आपको लगता है कि कुछ हो नहीं रहा है। गेंद भी स्विंग नहीं कर रही है। जब मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज आते हैं तो गेंद नरम हो जाती है। यह तेजी से नहीं आती इसी वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार