एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। ऐसे में श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपने कप्तान दसून शनाका का ये फैसला बिल्कुल भी गलत साबित नहीं होने दिया। महीश थीक्षणा ने सबसे पहले केएल राहुल का विकेट चटकाया और इसके बाद फॉर्म में चल रहे विराट कोहली तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इस मैच में विराट कोहली से एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका के कुछ और ही इरादे थे। तीसरे ओवर की चौथी गेंद बिल्कुल स्टंप्स पर थी और विराट कोहली ने ऐसे बल्ला घुमाया जैसे वो इस गेंद को मैदान के बाहर ही भेजकर मानेंगे लेकिन बल्ले और गेंद का मिलन नहीं हुआ और उनकी स्टंप्स उखड़ गई।

Advertisement

विराट को आउट होता देख कप्तान रोहित शर्मा भी स्तब्ध रह गए और स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी निराश हो गए। विराट के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अब ये टूर्नामेंट भारत के लिए नॉकआउट बन चुका है।

अगर भारत श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में से एक भी मैच हारता है तो रोहित शर्मा की टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी। ऐसे में भारत के पास गलती करने की गुंजाइश ना के बराबर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार