West Indies vs Sri Lanka 3rd Test: श्रीलंका के ओपनर औऱ दिग्गज बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) के पास गुरुवार (29 अगस्त) से श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। करुणारत्ने पहले टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, उन्होंने पहले पारी में 2 और दूसरी पारी में 27 रन बनाए।  

Advertisement

सनथ जयसूर्या को पछाड़ने के करीब

Advertisement

करुणारत्ने अगर इस मैच में 46 रन बना लेते हैं तो श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। करुणारत्ने ने अभी तक 92 टेस्ट की 176 पारियों में 6928 रन बनाए हैं। वहीं जयसूर्या के नाम 110 टेस्ट की 188 पारियों में 6973 रन दर्ज हैं। 

श्रीलंका के लिए 7000 टेस्ट रन

टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने के लिए करुणारत्ने को 72 रन की दरकार है। श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। जिसमें कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने और एंजेलो मैथ्यूज का नाम शुमार है। 

गौरतलब है कि मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को मेजबान इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।  पहली पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था, लेकिन दूसरी पारी में टीम ने वापसी करते हुए इंग्लैंड के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा था। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार