18 नवंबर, कोलकाता (CRICKETNMORE)।  कोलकाता में खेले जा रहे श्रीलंका और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम चायकाल कर 2 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि भारत की पहली पारी 172 रन पर सिमट गई थी। लाइव स्कोर

Advertisement

कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब भारत की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब श्रीलंकाई दिनेश चांडीमल ने फील्डिंग करने के दौरान एक ऐसा वाकया किया जिससे ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय कप्तान विराट कोहली गुस्से में आग बबुला हो गए।

Advertisement

हुआ ये कि भारतीय पारी के 53वें ओवर में भुवी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उसी समय श्रीलंकाई तेंज गेंदबाज शनाका की एक गेंद को ऑफ साइड में खेला जिसके बाद गेंद केपीछे फील्डर चांडीमल भागे। ऐसे में जब गेंद को पकड़ने के लिए चांदीमल गए तो सामने से एक और श्रीलंकाई फील्डर आ गए थे। इसी दौरान चांदीमल ने ड्राइव मारा और गेंद को पकड़ने का नाटक कर विकेटकीपर के तरफ थ्रो करने का फेक एक्ट किया।

आपको बता दें कि आईसीसी के नए नियम के अनुसार यदि कोई फील्डर फेक फील्डिंग करने की कोशिश करता है तो विरोधी टीम को पेनाल्टी के रूप में 5 रन मिलते हैं। लेकिन अंपायर ने चांदीमल के इस गलती को नजरअंदाज कर दिया।

जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी खफा दिखे और वो अंपायर से बहस करने के मुड में भी दिखें। लेकिन अंपायर ने चांदीमल को फेक फील्डिंग का दोषी नहीं ठहराया। 

Advertisement

देखिए कैसे चांदीमल ने लाइव मैच में आईसीसी के नियम की उड़ाई धज्जियां, कोहली का आपा पहुंचा सांतवें आसमान पर VIDEO►

 

देखिए कैसे चांदीमल ने लाइव मैच में आईसीसी के नियम की उड़ाई धज्जियां, कोहली का आपा पहुंचा सांतवें आसमान पर

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार