27 अगस्त। वर्ल्ड कप 2019 में खराब परफॉर्मेंस करने वाले दिनेश कार्तिक के लिए खुशखबरी है। दिनेश कार्तिक को विजय हजारे ट्रॉफी 2019 के लिए तमिलनाडु की टीम का नया कप्तान नियुक्त कर लिया है।
Advertisement
इससे पहले तमिलनाडु टीम की कप्तानी विजय शंकर के हाथों में थी। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक आईपीएल में केकेआर की टीम की कप्तानी करते हैं।
Advertisement
विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 सितंबर से होने वाला है जो 16 अक्टूबर के बीच जयपुर में खेला जाएगा। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में अपनी कप्तानी से खुद को साबित किया है। ऐसे में अब ये देखना है कि दिनेश कार्तिक की कप्तानी में तमिलनाडु की टीम किस तरह का परफॉर्मेंस इस टूर्नामेंट में कर पाती है।