Dinesh Karthik net worth: दिनेश कार्तिक उर्फ DK सुर्खियों में हैं। 37 साल के दिनेश कार्तिक का फैंस को 2.0 वर्जन मैदान में देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने जमकर बल्ले से कहर बरपाया था। IPL 2022 में दिनेश कार्तिक ने 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के दमपर उनकी टीम इंडिया में भी वापसी हुई।

Advertisement

दिनेश कार्तिक फैंस के चहेते बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में जब-जब डीके मैदान पर उतरते हैं तब-तब फैंस का रिएक्शन देखते बनता है। फैंस के चहेते दिनेश कार्तिक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DK की कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपये है।

Advertisement

आईपीएल है कमाई का सबसे बड़ा जरैया
दिनेश कार्तिक सालाना 9 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। दिनेश कार्तिक की कमाई में सबसे बड़ा योगदान आईपीएल का ही रहा है। दिनेश कार्तिक ने केवल आईपीएल से ही 81 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। डीके फिलहाल आईपीएल में आरसीबी की हिस्सा हैं। आरसीबी ने उन्हें ₹ 55,000,000 में अपने साथ जोड़ा है। 

12.5 करोड़ में दिल्ली ने था खरीदा
इससे पहले 2008 से 2010 तक दिनेश कार्तिक दिल्ली के साथ थे। दिल्ली की टीम ने उन्हें तीनों सालों तक ₹ 21,000,000 मैच फीस के रूप में भुगतान किया था। 2104 में डीके की किस्मत तब खुली जब ₹ 125,000,000 में दिल्ली की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। इसके अगले साल ₹ 105,000,000 में RCB ने उन्हें खरीदा था। दिनेश कार्तिक क्रिकेट और ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। 

Advertisement

लग्जरी कार कलेक्शन का है शौक
दिनेश कार्तिक के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास Porsche Cayman S की बेहतरीन कार है। इस कार की कीमत लगभग 1.78 करोड़ रुपए है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक के कार कलेक्शन में Tata Altroz भी शामिल है। इस कार की कीमत लगभग 9.7 लाख रुपये है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार