Dinesh Karthik India All Time T20I Playing XI: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत की ऑलटाइम बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन चुनी है। कार्तिक ने अपनी इस टीम में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया है। बता दें कि भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप पहले और युजवेंद्र दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

क्रिकबज से बातचीत में चुनी गई अपनी इस टीम में कार्तिक ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए चुना है। अभिषेक ने अपने छोटे से करियर में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है और 17 मुकाबलों में दो शतक जड़ चुके हैं। वहीं रोहित इस फॉर्मेट में दो वर्ल्ड कप जीते हैं।  

Advertisement

इसके अलावा मिडल ऑर्डर में उन्होंने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह को रखा है। कोहली आंकड़ों के हिसाब से इस फॉर्मेट में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार और युवराज टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक ने एमएस धोनी को चुना है। 

कार्तिक ने टीम में दो ऑलराउंडर चुने हैं, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल। पांड्या और पटेल दोनों ही बल्ले और गेंद से मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। 

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में उन्होंने एक स्पेशलिस्ट स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को रखा है। तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमा, वहीं स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह दी है।

दिनेश कार्तिक द्वारा चुनी गई भारत की ऑलटाइम टी-20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार