Dinesh Karthik Reveals Reason Behind R Ashwin And Eoin Morgan’s Altercation: दिल्ली कैपिटल्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आबू धाबी में खेले आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। जिसके बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) औऱ अंपायरों ने बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर द्वारा डाले गए 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी द्वारा किया गया थ्रो ऋषभ पंत के हाथ पर लगा, जिसके बाद अश्विन ने एक्सट्रा रन दौड़ने के लिए आवाज दी। कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन को यह चीज खेल भावना के खिलाफ लगी। 

Advertisement

इसके बाद टिम साउदी द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट खेला और गेंद और नीतीश राणा ने कैच पकड़ लिया। लेकिन जब अश्विन पवेलियन लौट रहे थे तो साउदी उन्हें कुछ कहते हुए दिखे और उसके बाद मोर्गन भी बीच में आ गए। अश्विन इसके बाद तेजी से मोर्गन की तरफ आए लेकिन कार्तिक और अंपायरों ने बीच-बचाव कर के मामला शांत किया।
इसके अलावा इनिंग्स ब्रेक के दौरान दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग भी अंपायरों से बात करते हुए दिखे थे। 

मैच के कार्तिक ने कहा, “ राहुल त्रिपाठी ने गेंद थ्रो की जो ऋषभ पंत को लगी, जिसके बाद अश्विन ने एक्सट्रा रन के लिए आवाज दी और दोनों दौड़ पड़े। मुझे लगता है कि इयोन मोर्गन को यह चीज पसंद नहीं आई। वह ऐसे खिलाड़ी है जो उम्मीद करते हैं कि जब गेंद बल्लेबाज या पैड से लगती है, तो खेल भावना का सम्मान करते हुए उसपर रन ना दौड़ा जाए। यह एक बहुत की महीन क्षेत्र है और एक बहुत की रोचक विषय भी। मेरा इस पर अपनी राय है, लेकिन फिलहाल सिर्फ मैं इतना कहना चाहूंगा कि मैं खुश हूं कि मैंने शांति दूत की भूमिका निभाई औऱ सबकुछ ठीक तरह से खत्म हो गया।”  

बता दें कि इस वाकये के बाद अश्विन ने इयोन मोर्गन को पहली ही गेंद पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार