Dinesh Karthik Top-5 T20 Batters: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दुनिया के अपने पसंदीदा टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों का चुनाव किया है। खास बात यह है कि कार्तिक ने अपनी इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

दरअसल, हाल ही में क्रिकबज़ के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कार्तिक से उनके पसंदीदा टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा दौर के पांच खिलाड़ियों के नाम बताए और उनके खेल की जमकर तारीफ की।

1. विराट कोहली
दिनेश कार्तिक ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले विराट कोहली का नाम लिया। कार्तिक के मुताबिक, कोहली ने पिछले करीब 20 साल में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके आसपास फिलहाल कोई दूसरा बल्लेबाज नजर नहीं आता।

2. हैरी ब्रूक
कार्तिक की लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक का है। उन्होंने ब्रूक को दुनिया का अपना नंबर-1 ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी बताया। कार्तिक की नजर में ब्रूक की बल्लेबाजी में ऐसे गुण हैं, जो उन्हें अलग-अलग फॉर्मेट में प्रभावशाली बनाते हैं।

3. रजत पाटीदार
दिनेश कार्तिक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं। कार्तिक ने पाटीदार की प्रतिभा और लगातार रन बनाने की क्षमता की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने कहा कि पाटीदार तेज गेंदबाजी और स्पिन, दोनों के खिलाफ कई तरह के शॉट खेलने में सक्षम हैं। वह कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

4. जोस बटलर
कार्तिक ने अपने चौथे पसंदीदा टी20 बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को चुना। उन्होंने बटलर को इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ व्हाइट-बॉल बल्लेबाज बताया और उनकी निरंतरता की तारीफ की।

Also Read: LIVE Cricket Score

5. टिम डेविड
दिनेश कार्तिक की लिस्ट में पांचवें और आखिरी बल्लेबाज टिम डेविड हैं। कार्तिक ने उन्हें इसलिए चुना, क्योंकि उनकी नजर में टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम के बल्लेबाजों को कई बार उतनी चर्चा नहीं मिलती, जितनी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को मिलती है। कार्तिक ने डेविड की ताकत और आसानी से बड़े शॉट खेलने की क्षमता की तारीफ की। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार