भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में द हंड्रेड के जरिए अपनी कमेंट्री का डेब्यू किया।

Advertisement

भारत के पुरुष टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इसी बीच जेमिमा रोड्रिग्स का मजाक उड़ाया और इसके बाद वो खुद ही उसके शिकार बन गए।

Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स के कमेंट्री डेब्यू करने के बाद ट्विटर पर दिनेश कार्तिक ने एक संदेश लिखा और कहा कि जेमिमा रोड्रिग्स को एक नियम याद रखना चाहिए कि उन्हें कभी भी अपने कमेंट्री के दौरान नासिर हुसैन और रॉब की की बात नहीं सुननी चाहिए।

दिनेश कार्तिक ने लिखा," शाबाश। आप शानदार थे। यह देखकर अच्छा लगा कि आपने कमेंट्री के दौरान ONLY की रूल का पालन किया। यह कभी भी नहीं सुनना चाहिए कि नासिर हुसैन और रॉब की क्या बोल रहे हैं।"

दिनेश कार्तिक की इस बात का जवाब देते हुए रोड्रिग्स ने कहा कि उनको नासिर हुसैन और रॉब की ने कहा है कि वो कार्तिक की बात कभी ना सुने।

बता दें कि एक तरफ जहां इंग्लैंड में द हंड्रेड का खुमार है तो वही दूसरी तरफ भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार