नई दिल्ली, 26 अग्सत (हि.स.) । वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच में विस्फोटक बल्लेबाज दिनेश रामदीन के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 91 रनों के बड़े अंतर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से हरा विरोधी टीम का सुपड़ा साफ कर दिया। साथ ही सीरीज के अंतिम मैच में रामदीन ने एक साथ कई कीर्तिमान स्थापित कर दिये।

Advertisement

वेंस्टइंडीज-बांग्लादेश एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मैच में चौथे नंबंर पर बल्लेबाजी करने आये दिनेश रामदीन ने डी ब्रावो के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं उन्होंने घरेलू मैदान पर डेसमॉन्ड हायने का एकदिवसीय मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का 25 वर्षीय रिकार्ड तोड़ते हुए 169 रन का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इससे पहले डेसमॉन ने 1989 में भारत के खिलाफ जियोर्ज टाउन में नाबाद 152 रनों की पारी खेली थी। दूसरा रिकार्ड उन्होंने एक पारी में 11 छक्के जड़कर कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाये गये 9 छक्कों से आगे निकले हुए घरेलू मैदान पर रिकार्ड बनाया। साथ ही विश्व में किसी भी विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक छ्क्के मारने का रिकार्ड भी अपने नाम किया।

Advertisement

इसके अलावा रामदीन के 169 रनों की पारी खेलते हुए डी ब्रावो के साथ मिलकर एकदिवसीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिये किसी भी विकेट की यह 258 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की है। वहीं 169 रन की एकदिवसीय मैच पारी खेल वे चौथे नंबंर पर खेलने वाले विश्व के तीसरे नंबंर के खिलाड़ी बन गये है।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार