टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के घर में ही जंग छिड़ गई है। जडेजा की बहन नैना और उनकी पत्नी रीवा के बीच विवाद ने जन्म ले लिया है जिसने फैंस का ध्यान खींचा है। दोनों के बीच ननद-भाभी वाली लड़ाई नहीं बल्कि सियासी जंग छिड़ी हुई है। जिसमें परिवार के अन्य सदस्य जडेजा की बहन के साथ तो जडेजा अपनी पत्नी के साथ खड़े हैं।

Advertisement

मराठी वेबसाइट लोकमत के अनुसार जडेजा की पत्नी और बहन के बीच विवाद की शुरुआत एक राजनीतिक कार्यक्रम के बाद हुई। दरअसल, हुआ यूं कि रीवा के एक कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस कार्यक्रम में गौर करने वाली बात यह थी कि जडेजा की पत्नी ने ठीक से अपना मास्क नहीं पहना था।

Advertisement

जडेजा की बहन ने इस बात पर रीवा की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे लोग गुजरात में तीसरी लहर के जिम्मेदार होंगे। बता दें कि जडेजा की पत्नी रीवा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हैं। इसके अलावा वह करणी क्षत्रिय सेना के सौराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष भी हैं। दूसरी ओर जडेजा की बहन नैना कांग्रेस में हैं।

परिवार में छिड़ी इस जंग में रीवा को अपने पति जडेजा का साथ मिला हुआ है। वहीं बहन नैना के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य और पिता खड़े हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जडेजा की पत्नी रीवा विवादों में घिरी हों। इससे पहले अगस्त 2020 में भी रीवा मास्क नहीं पहनने को लेकर विवादों में घिरी थीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार