अप्रैल 08, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): आज शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के चौथे मैच से पहले एक्ट्रेस दिशा पटानी ने ओपनिंग सेरेमनी में अपने नृत्य से दर्शकों को जमकर थिरकाया। इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण का चौथा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया जिसमें पंजबा की टीम ने 6 विकेट सेजीत दर्ज की। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

महेन्द्र सिंह धोनी के ऊपर बनी बायोपिक फिल्म 'महेंद्र सिंह धोनी- द अनटोल्डग स्टोसरी'  की एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने शानदार नृत्य से आईपीएल फैंस का मन मोह लिया। इस ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर हर्षदीप कौर भी नजर आईं।

 
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले तीन मैचों में दर्शकों ने ओपनिंग सेरेमनी में आए तमाम कलाकारों के परफॉर्मेंस को नकार दिया था। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इन एक्टर्स को ट्रोल का सामना करना पड़ा। वहीं आज दिशा ने अपने जोरदार परफॉर्मेंस के दम पर न सिर्फ आईपीएल में फैंस का दिल जीत लिया बल्कि लगातार फिकी ओपनिंग सेरेमनी का गवाह बने दर्शकों को भी भरपूर मनोरंजन कराया।

 

दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर अपने फैंस को आईपीएल डांस की जानकारी दी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार