कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे।

Advertisement

बांग्लादेश और भारत की टीमें 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement

सोमवार को प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, कोहली और रहाणे मंगलवार सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे जबकि बाकी टीम बाद में आएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी यह तय नहीं है कि कप्तान कोहली ईडन गार्डन्स जाकर पिच का मुआयना करेंगे या नहीं।

कोहली और रहाणे के अलावा रोहित शर्मा बुधवार तड़के करीब दो बजे जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव इसी दिन सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर कोलकाता पहुंचेंगे।

तीसरे गेंदबाज ईशांत शर्मा मंगलवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर और बाकी टीम बांग्लादेश टीम के साथ मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। भारतीय टीम इंदौर में पहला टेस्ट मैच पारी और 130 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार