India vs New Zealand 1st T20I Match Report: संजू सैमसन (Sanju Samson) और नमन धीर (Naman Dhir) की तूफानी पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने अपने टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे सफल रनचेज कर इतिहास रच दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। जो कीवियों का अपनी धरती पर भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।
मेजबान टीम के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन, बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम संजू सैमसन औऱ अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी शुरूआत दी औक 5.5 ओवर में 95 रन जोड़े। अभिषेक के रूप में पहला झटका लगा, जिन्होंने 12 गेंदों में 29 रन बनाए। इसके बाद भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और अगले 27 रन के अंदर सैमसन, तिलक वर्मार (6) और ईशान किशन (1) भी पवेलियन लौट गए।
टॉप स्कोरर रहे सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके बाद कप्तान अय्यर ने अक्षर पटेल (24 रन) और नमन धीर के साथ अहम साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
अय्यर ने 28 गेंदों मे 1 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 42 रन बनाए। नमन ने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। जिसकी बदौलत भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।