5 सितम्बर| साउथ अफ्रीका के नए टीम डायरेक्टर ईनोक क्वे ने अपने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि वे भारत के खिलाफ होने वाले आगामी सीरीज में स्थानीय दर्शकों के शोर से विचलित न हो। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Advertisement

क्वे ने साउथ अफ्रीका की ट्रेनिंग कैम्प के तीसरे दिन कहा, "सौभाग्य से बहुत सारे खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। वे विभिन्न स्तरों पर विश्व कप में भी खेले हैं। उनमें से बहुत सारे खिलाड़ी 2015 में ट्राई सीरीज में भाग लेने के लिए भारत गई साउथ अफ्रीका-ए टीम का भी हिस्सा थे।"

 
Advertisement

क्वे ने कहा, "भारतीय बाहर आकर और अपनी टीम का समर्थन करने से कतराते नहीं हैं और मैंने व्यक्तिगत रूप से बहुत सारे खिलाड़ियों से बात की है और उन्होंने इसे अपनाया है। आपको उस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करके और अधिक सफल होना होगा। यदि वे इससे दूर जाते हैं और इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है तो प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा।"

साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले भारतीय दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी, लेकिन टेस्ट सीरीज में उसे हार झेलनी पड़ी थी।

क्वे ने कहा, "यह क्रिकेट खेलने के लिए एक रोमांचक जगह है। आप एक क्रिकेटर और कोच के रूप में वहां अपनी परीक्षा करते हैं।"

उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों से कहा कि वे जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करें।

Advertisement

क्वे ने कहा, "कुछ टेस्ट मैच के नजरिए से भारत की अपने अंतिम दौरे पर होंगे। वे उन चीजों को बदलना चाहेंगे जो उनके लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसलिए वे अनुभव खिलाड़ी इस दौरे के लिए उत्सुक हैं और वहां अपने अनुभव का उपयोग करेंगे।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार