फरवरी 23, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज उमर अकमल ने अपनी तुलना टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से किए जाने पर नाराजगी जताई है। विराट कोहली के साथ उनकी तुलना करने वाले लोगों को आड़े हाथ लेते हुए अकमल ने कहा कि विराट कोहली के साथ मेरी तुलना करना ठीक नहीं है, क्योंकि कोहली तीसरे नं पर बल्लेबाजी करते हैं जबकि मैं नं 6 पर बल्लेबाजी करता हूं। धोनी की कप्तानी से हटने पर सहवाग हुए बेहद खुश, क्रिकेट फैंस में मचा बवाल

Advertisement

एक अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नं 3 पर बल्लेबाजी करने दीजिए और कोहली को नं 6 पर फिर हमारी तुलना कीजिए। अकमल ने कहा कि कोहली औऱ पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम की तुलना करना की जा सकती है। क्योंकि ये दोनों बल्लेबाज एक ही बैटिंग पोजीशन पर आते हैं।

Advertisement

उन्होंने बाबह आजम की तारीफ करते हुए आगे कहा कि विराट की बाबर आजम के तुलना कीजिए जो नं तीन पर लगातर अच्छा कर रहे हैं। वे अच्छे फॉर्म में है और आप विराट से बाबर की तुलना कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल के छोटे भाई उमर अकमल ने 116 वनडे मैचों में केवल दो शतक बनाए हैं जबकि विराट कोहली 179 मैचों में 27 शतक जमा चुके हैं। टी-20 में भी विराट कोहली उमर अकमल से काफी बेहतर हैं। कपिल देव और कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़कर अश्विन रचेगें टेस्ट क्रिकेट का नया इतिहास

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार