BPH vs ML, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 32वां मुकाबला बीते बुधवार, 12 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां MI London ने Birmingham Phoenix को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले के हीरो तेज गेंदबाज़ रिजर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) रहे जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स ने टॉस जीतकर एमआई लंदन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। उनके लिए निकोलस पूरन (21 गेंदों पर 36 रन), जेसन रॉय (21 गेंदों पर 26 रन), ओली साइक्स (14 गेंदों पर नाबाद 23 रन) और जेम्स विंस (12 गेंदों पर 22 रन) ने महत्वपूर्ण रन जोड़े।

बात करें अगर बर्मिंघम फीनिक्स के गेंदबाज़ों की तो रेहान अहमद ने 15 गेंदों पर सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं क्रिस वुड ने 20 गेंदों पर 28 रन देकर इतने ही विकेट झटके। इनके अलावा जॉर्डन थॉम्पसन और टॉम हेल्म ने 1-1 विकेट चटकाया।

यहां से अब Birmingham Phoenix को जीत हासिल करने के लिए 158 रन बनाने थे जिसका पीछे करते हुए जो वेदरली ने एक छोर संभालकर 31 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्डन थॉम्पसन ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन, रेहान अहमद ने 11 गेंदों पर 23 रन और शॉन डिक्सन ने 17 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। हालांकि इन सब के बावजूद वो अपनी 100 गेंदों पर 7 विकेट कोकर 155 रन ही जोड़ पाए और ऐसे एमआई लंदन ने ये मुकाबला रोमांचक अंदाज में 2 रनों से जीत लिया।

बताते चलें कि MI London के लिए स्टार परफॉर्मर रिचर्ड ग्लीसन रहे जिन्होंने 20 गेंदों पर 29 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा सैम करन ने 20 गेंदों पर 37 रन देकर 2 विकेट निकाले और ट्रेंट बोल्ट, सिकंदर रज़ा ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्ल टेबल: द हंड्रेड 2026 के लीग स्टेज का ये आखिरी मुकाबला था जिसके नतीजे का पॉइंट्स टेबल पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। एमआई लंदन और बर्मिंघम फीनिक्स दोनों ही टीमें एलिमिनेटर और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इन पॉजिशन पर ट्रेंट रॉकेट्स (फाइनल), मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (एलिमिनेटर) और सनराइजर्स लीड्स (एलिमिनेटर) ने अपनी जगह बनाई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार