DPL 2026: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज विमेन्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के विमेन्स लेग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स विमेन्स पर 60 रन से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। यह इस एडिशन का सबसे बड़ा टोटल है। कप्तान श्वेता सहरावत ने की शानदार नाबाद पारी का भी हाथ रहा। श्वेता ने 36 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। इसके अलावा, तनीषा सिंह ने 27 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से तेज 40 रन बनाए।
विकेटकीपर-बल्लेबाज निशिका सिंह ने भी 26 गेंदों पर 29 रन बनाए, जबकि तनिष्का सिंह (10) और एकता भड़ाना (8) ने टीम को बीच और डेथ ओवरों में मोमेंटम बनाए रखने में मदद की।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए, परुनिका सिसोदिया ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और अपने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। सिमरन बहादुर, पूर्वा सिवाच और भारती रावल ने एक-एक विकेट लिया।
180 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बना सकी और 60 रन से मैच हार गई। सिमरन बहादुर ने 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर टॉप स्कोर किया, जबकि पूर्वा सिवाच ने भी 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। प्रज्ञा रावत ने 26 गेंदों पर 20 रन बनाए। ईस्ट दिल्ली बीच के और आखिरी ओवरों में तेजी नहीं दिखा पाई।
साउथ दिल्ली ने अपनी दमदार गेंदबाजी से पूरी पारी में दबाव बनाए रखा। दिशा नागर ने चार ओवर में 3/25 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हिमाक्षी चौधरी ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। कशिश और मयूरी सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
180 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बना सकी और 60 रन से मैच हार गई। सिमरन बहादुर ने 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर टॉप स्कोर किया, जबकि पूर्वा सिवाच ने भी 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। प्रज्ञा रावत ने 26 गेंदों पर 20 रन बनाए। ईस्ट दिल्ली बीच के और आखिरी ओवरों में तेजी नहीं दिखा पाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
--आईएएनएस