कोलकाता, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपना सच होने जैसा है। इंग्लैंड एवं वेल्स की संयुक्त मेजबानी में 30 मई से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया। 

Advertisement

टीम में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। उनकी जगह दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। 

Advertisement

कार्तिक ने सोमवार रात आईपीएल की अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की वेबसाइट पर कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। लंबे समय बाद अब इस टीम का हिस्सा होना सपना सच होने जैसा होना है।" 

चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने पंत के ऊपर कार्तिक को तरजीह देने के सवाल पर कहा कि कार्तिक का अनुभव उनके पक्ष में गया। 

प्रसाद ने कहा, "हमने पंत और कार्तिक पर विचार किया। कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं इसलिए हमने उन्हें चुना। जब टीम में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे तब मुश्किल समय में टीम को संभालने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी चाहिए जो शांत रहकर मैच को संभाल सके। इस मामले में कार्तिक आगे निकल गए।" 

भारत के लिए 91 वनडे मैच खेलने वाले कार्तिक ने आगे कहा, "एक टीम के रूप में, हमने कुछ खास चीजें की हैं और अब मैं उस दौर से गुजर रहा हूं और मैं वास्तव में इस टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार