नई दिल्ली, 19 अगस्त | फैंटेसी स्पोर्ट प्लेटफॉर्म ड्रीम11 और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच बुधवार को हुई एक मैराथन बैठक के बाद इस बात पर सहमति बनी कि ड्रीम11 'केवल इस साल के लिए' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटल स्पांसर होगा।

Advertisement

आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, ड्रीम11 तीन साल के लिए आईपीएल का टाइटल स्पांसर बनना चाहता था लेकिन बीसीसीआई ने इसमें 'रुचि नहीं दिखाई।'

सूत्रों ने कहा, " बीसीसीआई ने कहा कि यह एक साल का करार होगा, लेकिन ड्रीम11 इसे तीन साल के लिए रखना चाहता था। ड्रीम11 ने इस साल के लिए 222 करोड़ रुपये, अगले साल 240 करोड़ रुपये और तीसरे साल 240 करोड़ रुपये की पेशकश की।"

सूत्रों ने बताया, "लेकिन, बीसीसीआई ने कहा कि कोविड-19 महामारी खत्म हो जाने के बाद उन्हें अगले साल अच्छी राशि मिलने की उम्मीद है, इसलिए भविष्य के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते। बोर्ड ने साथ ही यह भी कहा कि अगर वीवो फिर से हट जाती है, तो ड्रीम11 को ही पहली प्राथमिकता दी जाएगी।"

सूत्र ने कहा, " इस पर चर्चा चल रही थी और इसीलिए आधिकारिक घोषणा में देरी हुई। लेकिन अब सब कुछ सुलझा लिया गया है और वे दोनों केवल एक साल के लिए सहमत हुए हैं। बीसीसीआई जल्द ही बयान जारी कर सकता है।"

Advertisement

ड्रीम11 ने आईपीएल के टाइटल स्पांसर के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी। ड्रीम11 से पहले वीवो आईपीएल की टाइटल स्पांसर थी, लेकिन वीवो को चीन के साथ खराब कूटनीतिक रिश्तों के कारण बीसीसीआई से अलग होना पड़ा था।

वीवो का बीसीसीआई के साथ पांच साल (2018-2022) के लिए 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का करार था

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार